Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 : Document List PDf, Check Status, Check Eligibility, Apply Now

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: झारखंड सरकार के द्वारा महिलाओं के आर्थिक उत्थान तथा सामाजिक जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए एक योजना का ऐलान किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना है। यह योजना महिलाओं को मुख्य धारा में लाने का काम करेगी। झारखंड राज्य में निवास करने वाली वे महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन जी रही हैं, और उनकी आयु सीमा 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है तो वे सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 का संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024
शुरुआत की तिथि25 जुलाई 2024
राज्यझारखंड
शुरू की गई द्वारामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लक्ष्यमहिलाओं की आर्थिक सहायता कर उनको आत्मनिर्भर बनाना
लाभार्थीझारखंड राज्य की महिलायें
सहायता राशि1000 रुपये प्रत्येक माह
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवास कर रही गरीब और जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी मदद करना है। झारखंड राज्य में देखा जाए तो महिलाओं की आर्थिक स्थिति उतनी ठीक नहीं है, जितनी ठीक होनी चाहिए। जो भी महिलाएं  इस योजना के अंतर्गत आयेंगी, उनको सरकार की तरफ से प्रत्येक माह 1000 रुपये की धनराशि सहायता के रूप में दी जायेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलायें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए अकसर मेहनत मजदूरी करने जाती हैं, जिससे वे अपने बच्चों का सही तरीके से लालन-पालन नहीं कर पाती हैं। अतः इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गयी है। जिससे महिलायें प्रतिमाह मिलने वाले इस आर्थिक सहायता से वे अपने जीवन-स्तर को थोड़ा संभाल सकें।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 से मिलने वाले लाभ

इस योजना में झारखंड राज्य की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रुपये की सहायता राशि सीधे महिला के खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी, जिससे वे अपने घर का खर्च भी चला सकेंगी, और उनकी कुछ मदद सरकार के द्वारा भी हो जायेगी। जिससे उनके थोड़ी बचत हो सकती है और वे अपने घर में बच्चों का लालन-पालन थोडें ध्यान से कर पायेंगी।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 पात्रता की शर्तें

सरकार जब भी कोई योजना लाती है तो उससे संबंधित पात्रता की कुछ शर्तें भी होती हैं। जिनको पूरा करने के बाद ही लाभार्थी उन योजनाओं का ठीक तरह से लाभ उठा पाता है। यदि कोई व्यक्ति उस योजना के पात्र नहीं है तो उस व्यक्ति को उस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना से संबंधति पात्रता की कुछ शर्तें निम्न हैं-

  • जो भी महिलायें झारखंड राज्य में निवास करती हैं, वही इस योजना का लाभ उठाने के योग्य हैं। यदि कोई बाहरी व्यक्ति इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करता है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं में जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है, वही महिलायें इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • जो भी महिलायें गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन जीने को मजबूर हैं, वे महिलायें इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे प्रदान की गयी है। कृपया आवेदन करने से पहले एक बार जरूर चेक कर लेंः

  • निवास प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण-पत्र
  • आयु प्रमाण-पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • वैध मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियां

योजना के लिए आवेदन प्रारंभ होने की तिथि01 अगस्त 2024
योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि10 अगस्त 2024
लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित होने की तिथिमाह सितम्बर 2024
लाभार्थियों को सहायता राशि जारी करने की तिथिमाह सितम्बर 2024

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें

इस योजना के में आवेदन करने के लिए निम्न लिखित चरण हैं-

  • आवेदिका को ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगन बाड़ी कार्यालय शिविर में जाकर इस आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा। यह फॉर्म पूरी तरह से निःशुल्क है।
  • इसके बाद इस आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारियां बिल्कुल सही-सही भरकर और उसमें अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लगाकर और प्रमाणित करके उसी कार्यालय में जमा कर देना है।
  • और भविष्य के लिए उस आवेदन फॉर्म की एक प्रतिलिपि अपने पास जरूर रखें।

Important Links

Application Form PDFDownload PDF
Jharkhand Government Official WebsiteJharkhand Government
Other Government SchemesClick Here

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- क्या मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए झारखंड से बाहर निवास करने वाली महिलाएं योग्य या पात्र हैं?

उत्तर – मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका को झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।

2- महिला आवेदिका को इस योजना की सहायता राशि कैसे प्राप्त होगी?

उत्तर – जब इस योजना में लाभार्थियों की लिस्ट प्रकाशित की जायेगी, उसके बाद सहायता धनराशि सीधे आवेदिका के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दी जायेगी।

3- इस योजना की प्रारंभ होने की तिथि क्या है?

उत्तर – यह योजना 01 अगस्त 2024 से शुरु की जा चुकी है।

4- इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 है।

5- इस योजना की सहायता धनराशि लाभार्थी को कब तक प्राप्त हो जायेगी?

उत्तर – इस योजना की सहायता धनराशि 15 सितम्बर 2024 तक सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी।

नवीनतम योजना सूचनाओं और योजना समाचार के लिए, सूचित और आगे बने रहें Handball India के साथ।
आवेदन करने से पहले हमेशा आधिकारिक सूचना की जांच करें!

लेखक के बारे में

Alok Kumar

आलोक कुमार, एक अनुभवी ब्लॉगर, टेक विश्लेषक, और Handball India वेबसाइट के कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके पास तीन साल से अधिक का अनुभव है और वे सरकारी नौकरी के अपडेट, सरकारी योजनाएं, करियर समाचार, और परीक्षा तैयारी में विशेषज्ञता रखते हैं। राजनीति विज्ञान में स्नातक और कंप्यूटर विज्ञान में प्रमाणन प्राप्त करने वाले आलोक कुमार ने महत्वपूर्ण और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए खुद को समर्पित किया है।

Leave a Comment