Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: एकमुश्त 20,000 रुपये की मदद दे रही सरकार, अभी आवेदन करें

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि झारखंड सरकार की तरफ से किशोरी बालिकाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरु की गयी हैं। कुछ योजनाएं जो पहले से चली आ रही हैं और कुछ योजनाएं ऐसी हैं, जो हाल ही में शुरु की गयी हैं। इनमें से ही ऐसी योजना है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना। यह योजना महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग (झारखण्ड सरकार) के द्वारा प्रारम्भ की गयी है। Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के बारे में हम नीचे विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे, तो आप लोग पूरी पोस्ट को जरूर पढ़ें।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का विवरण और मुख्य उद्देश्य

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्रारम्भ की जाने वाली योजना का मुख्य उद्देश्य आज के परिवेश में किशोरियों को उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जो भी किशोरी छात्रा जो किसी सरकारी स्कूल में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक पढाई करेगी, सरकार उसको आर्थिक मदद के रूप में कुछ राशि प्रदान करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि चालू वित्त वर्ष में इस योजना से लगभग 9 से 10 लाख छात्राओं को जोड़ा जा सके जिससे उन छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल सके। इस योजना के कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  • महिला सशक्तिकरण।
  • बालिका शिक्षा पर जोर।
  • बाल विवाह प्रथा का अन्त।
  • उच्चतर कक्षाओं की बालिकाओं में शैक्षणिक व्यय में सहयोग कर उनके स्कूल को त्यागने की भावना को खत्म करना और साथ ही साथ आगे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करना।
  • किशोरियों के स्वास्थ्य एवं वैयक्तिक स्वच्छता हेतु सहायता।
  • किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana योजना से मिलने वाले फायदे

यह आर्थिक मदद संबंधित किशोरी या छात्रा को कक्षा 8 और 9 के लिए 2500 रुपये (कुल 5000 रुपये) तथा कक्षा 10, 11 और 12  के लिए 5000 रुपये(कुल 15000 रुपये) की आर्थिक धनराशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेज दी जायेगी।  जब वह छात्रा बालिग हो जाती है अर्थात् उसकी उम्र 18 वर्ष हो जाती है, और उसका संबंधित क्षेत्र में मतदाता पहचान पत्र बन जाता है , तो यह धनराशि जो कुल मिलाकर 20000 रुपये हो जाती है, संबंधित छात्रा के बैंक खाते में सीधे भेज दी जायेगी, जिससे वह या तो आगे की पढाई कर सकती है या उस पैसे का इस्तेमाल कर वह खुद के लिए कोई स्वावलंबी उद्योग प्रारम्भ कर सकती हैं।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana की उपयोगिता

सरकार के द्वारा जब यह योजना विचार में लायी गयी तो उन्होंने कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की छात्राओं को सरकारी स्कूल की मिलने वाली सुविधाओं के अतिरिक्त कुछ आर्थिक धनराशि छात्रा उसकी पढ़ाई के पूरे होने पर दिये जाने का विचार किया। जिससे कक्षा 12 के बाद वह छात्रा अगर अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहती है, तो वह उस मदद से मिलने वाले पैसे का सही जगह इस्तेमाल कर सके।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana योजना के लिए पात्र या योग्य होने की क्या-क्या शर्तें हैं

  • इस योजना में पात्र होने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि उक्त छात्राओं को झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए, क्योंकि इस योजना का लाभ सिर्फ राज्य के स्थायी निवासियों को ही दिया जायेगा।
  • दूसरी बात यह है कि छात्रा का खुद के नाम का बैंक खाता अवश्य होना चाहिए,  और वह खाता आधार कार्ड से लिंक जरूर होना चाहिए।
  • तीसरा महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि यदि छात्रा की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले ही यदि उसका विवाह हो जाता है, तो उसे एकमुश्त 20,000 रुपये की राशि नहीं मिलेगी।
  • चौथा बिंदु यह है कि राज्य के निवासी जो अंत्योदय कार्ड धारण करते हैं, उनके परिवार के किशोरियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। और SECC-2011 के अन्तर्गत जो जनगणना हुई थी, उसमें जो भी परिवार शामिल हुआ था, वे सभी लोग इस योजना के लिए पात्र होंगे।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए

इस योजना में पात्रता की शर्तों के पूरा होने के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना भी आवश्यक है। जिनके पूर्ण होने पर आप इस योजना का लाभ को उठा सकेंगे। इसमें लगने वाले दस्तावेजों की सूची नीचे बतायी गयी है, कृपया ध्यानपूर्वक देखें-

छात्रा का स्कूल जाने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। उसका वैध आधार कार्ड होना चाहिए। बैंक का खाता होना चाहिए, जो कि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। साथ ही साथ निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। उसकी पासपोर्ट साइज की फोटो होनी चाहिए। छात्रा के परिवार का अंत्योदय कार्ड और जनगणना SECC-2011 में शामिल होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

इन सभी दस्तावेजों के पूर्ण होने पर छात्रा को योजना का लाभ मिल सकता है।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

लाभार्थी को अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले आंगनबाडी सेविका के माध्यम से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक प्रमाण पत्रों / अभिलेखों के साथ विहित प्रपक्ष में आवेदन भर कर जमा करना होगा। साथ ही साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति जरूर संलग्न करनी होगी।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का आवेदन पत्रआवेदन पत्र डाउनलोड
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana फॉर्म कैसे भरेंडाउनलोड करें
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइटआधिकारिक वेबसाइट
अन्य योजनाएंयहां से देखें

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के अन्तर्गत छात्रा को कितनी सहायता राशि प्रदान की जायेगी?

उत्तर – सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के अन्तर्गत छात्रा जब कक्षा 12 उत्तीर्ण कर लेगी और उसकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो जायेगी, तब उसको 20000 रुपये की आर्थिक सहायता धनराशि प्रदान की जायेगी।

2- सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर – सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है, जिससे वह 12वीं पास कर के या तो आगे की पढा़ई मे वह पैसे खर्च कर सके या फिर उसी पैसे वह अपने लिए कुछ मध्यम उद्योग प्रारम्भ कर सके।

नवीनतम योजना सूचनाओं और योजना समाचार के लिए, सूचित और आगे बने रहें Handball India के साथ।
आवेदन करने से पहले हमेशा आधिकारिक सूचना की जांच करें!

लेखक के बारे में

Alok Kumar

आलोक कुमार, एक अनुभवी ब्लॉगर, टेक विश्लेषक, और Handball India वेबसाइट के कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके पास तीन साल से अधिक का अनुभव है और वे सरकारी नौकरी के अपडेट, सरकारी योजनाएं, करियर समाचार, और परीक्षा तैयारी में विशेषज्ञता रखते हैं। राजनीति विज्ञान में स्नातक और कंप्यूटर विज्ञान में प्रमाणन प्राप्त करने वाले आलोक कुमार ने महत्वपूर्ण और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए खुद को समर्पित किया है।

Leave a Comment